Monday, January 12, 2026

Board Exam की तैयारी कैसे करे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए 5 Pro Tips

By:   Last Updated: in: ,

जो भी विद्यार्थी Board Class जैसे 10th या 12th में पढ़ रहे है उनके लिए यह Golden Time चल रहा है। यदि अब भी अपनी मेहनत को सही दिशा दी जाये और ढंग से तैयारी की जाये तो अब भी अच्छे मार्क्स प्राप्त किये जा सकते है। इस आर्टिक्ल में हम Board Exam की तैयारी कैसे करे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए कुछ Pro Tips बतायेंगे जिसको follow करके आप अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते है।

Board Exam की तैयारी कैसे करे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए 5 Pro Tips

Board Exam की तैयारी कैसे करे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए Pro Tips

आपने देखा होगा की कुछ Student ज्यादा Study करते दिखते नहीं जबकि वो Board Exam में अच्छे Marks प्राप्त करते है। क्योकि वो अपनी तैयारी को Time कम और Smartness अधिक देते है। जिसकी वजह से वो Chapter के हर Topic पर अपनी पकड़ मजबूत बना लेते है। हम आपको जो Study की Smart & Pro Tips बता रहे है यदि आप उनको Follow करेंगे तो Board Exam ही नहीं आने वाली सभी Exam चाहे वो उच्च कक्षाओं की हो या फिर Competition Exam सभी में मील का पत्थर साबित होंगी।

Pro Tips For Smart Study 1 -Morning Study

हमारी सबसे बड़ी Pro Tips है Morning Study , यह वो समय है जब Winner पढ़ते है और Looser गहरी नींद में Winner होने के सपने देखते है। यह वो समय है जब हमारा दिमाग सबसे अधिक Energy से युक्त होता है , शांत एवं Active होता है। इस समय की गयी Study आपको हमेशा के लिए याद हो जाती है, क्योकि Subconscious mind इस समय याद या पढ़े गए या विचार किये गए Facts ज्ञान को Store करता है। यदि आपको पता नहीं है तो आपको बता दे की subconscious mind हमारे कुल Mind क्षमता का 90% होता है। इसलिए Morning में Study करना शुरू करे।

Pro Tips For Smart Study 2 - Learn Answer Writting

Learn Answer Writting का अर्थ है आपको उत्तर लिखना आना चाहिए। बहुत सारे Student ऐसे होते है जो पढ़ते तो खूब है और उनको आता भी बहुत कुछ है लेकिन उनको उत्तर लिखना नहीं आता है, जिसकी वजह से उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है। अच्छा उत्तर लिखने के लिए आप Board की Website की पुराने Student की कॉपी देख सकते है या फिर ऐसा उत्तर लिखे जिसमे शुरू की 3 लाइन में कम शब्दों में Examiner को ये ज्ञात हो जाये की आपको इसके बारे में अच्छा ज्ञान है, अधिकांश Examiner शुरू की 3 Line को पढ़ कर ही प्रश्न में कितने Marks देने है ये Decide कर लेते है।

Pro Tips For Smart Study 3 - Making Short Notes

अब Exam में बहुत कम समय बचा है , इसलिए Detail में पढ़ने के बजाय प्रत्येक Chapter में जितने भी Topic है उनका Short Notes बनाकर पढ़ना चाहिए। इन Short Notes में Topic के Important Facts को जरूर कवर करे जिनसे प्रश्न बनने की सम्भवना है। इसके बाद Daily जिस chapter के Notes को आप पढ़ रहे है उससे अगले Chapter के Notes बनाये इस तरह रोज क्रम से पढ़ते रहे। 

Pro Tips For Smart Study 4 - Flow Chart या Diagram बनाना

Flow Chart और Diagram बनाकर Study करना और साथ में Answer में भी Flow Chart और Diagram को बनाना एक बहुत ही Smart Study का तरीका है, साथ ही ऐसे Answer लिखने से Examiner भी Impress होता है और आपको अच्छे Marks देता है। Flow Chart और Diagram बनाने से Study भी बहुत आसान होता है, साथ लम्बे समय तक याद करने में भी मदद मिलती है।

Pro Tips For Smart Study 5 - Without Stress , Daily Revision

जैसे-जैसे Board Exam नजदीक आते है वैसे-वैसे Stress बढ़ना स्वाभाविक होता है , लेकिन आपको इस पर कण्ट्रोल करना होगा और नियमित Self Study पर fucus करना होगा। Stress से कभी कोई लाभ नहीं होता , बल्कि हानि ही होती है , ये बात हम जितनी जल्दी समझ ले वो अच्छा है। साथ में पीछे दिनो की Study का revision जरूर करते जाये। 
इस आर्टिकल में हमने Board Exam की तैयारी कैसे करे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए 5 Pro Tips के बारे में विस्तार से बताया है। यदि आप इन Study Tips को Follow करेंगे तो निश्चित ही आपकी Study में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा । यदि आपका कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। 

No comments:
Write comment